Author Archives: dilipbhagat

महाशिवरात्रि की बधाई, शुभकामनाएं

नईदिल्ली। राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने देश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शिवरात्रि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति का पर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर सभी देवों के आराध्य हैं। वे सृजन के देव है। कमल नाथ ने कहा कि महाशिवरात्रि सर्वाधिक महत्व का धार्मिक अवसर है, जब सभी समुदाय शिव भक्ति में रम जाते हैं। यह अवसर भक्तों को समर्पण भाव के साथ रचनात्मक काम करने की प्रेरणा देता है।

हर पंचायत मुख्यालय में गौ-शालाएं

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि गौ-वंश के संरक्षण के साथ ही गौ-शालाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आय वृद्धि का साधन बनें, सरकार इस लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हर पंचायत मुख्यालय में गौ-शालाओं का निर्माण किया जा रहा है। सरकार बनते ही हमने वचन-पत्र के इस वादे को पूरा किया है। कमल नाथ आज छिंदवाड़ा जिले के ग्राम उमरहर में 30 लाख रुपये लागत की आदर्श गौ-शाला का लोकार्पण कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ-संरक्षण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गौ-मूत्र और गोबर से जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही इनके विभिन्न उत्पादों के विपणन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे गौ-पालन से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि वचन-पत्र के वादे के मुताबिक सरकार क्रमबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में गौ-शालाओं का निर्माण करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले में 31 गौ-शालाएं बनाई जाएंगी।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए एक नए नजरिए और दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास का आधार छिंदवाड़ा मॉडल को बनाया गया है। इस तर्ज पर सभी क्षेत्रों में विकास की पहल की गई है। रोजगार के लिए निवेश का एक नया माहौल बनाया गया है, जिसके परिणाम मिलने शुरु हो गए हैं। इसके लिए उद्योग स्थापना से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुगम और सरल बनाया गया है। निवेशकों का इससे मध्यप्रदेश में विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार के प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही, किसानों और आम जनता की जरूरतों से जुड़ी योजनाएं बनायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि घोषणाएं न करके यह सरकार जमीनी-स्तर पर काम करके जनता का विश्वास प्राप्त करना चाहती है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि सरकार आम जनता की आस्था को ध्यान में रखकर काम कर रही है। एक साल के कार्यकाल में वचन-पत्र के 365 बिन्दुओं को पूरा किया गया है। किसानों की ऋण माफी, बिजली बिल में राहत, दोगुनी पेंशन राशि के साथ ही कन्यादान योजना की राशि भी बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई है। सांसद नकुल नाथ ने कहा कि गौ सेवा हमारी परंपरा ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। राज्य सरकार तेजी के साथ गौ-शालाओं का निर्माण करा रही है। गौ-वंश संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे हमारे प्रदेश का हर ग्राम मथुरा, वृंदावन वन जाएगा।

नंदानगर में कलश यात्रा शुक्रवार को

इंदौर। संत समाज को दिशा देते हैं। यह चरितार्थ कर रहे हैं युवा संत पंडित जितेन्द्र पाठक, जिन्होंने 108 भागवत कथा का संकल्प लिया और आधा सफर तय भी कर लिया। इस बार उनके संकल्प के सारथी बने हैं यतीन्द्र वर्मा। वर्मा के प्रयासों से शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत होगी। इंदौर के नंदानगर क्षेत्र में यतीन्द्र वर्मा मित्र मंडल और चॉइस ग्रुप द्व्रारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा की प्रस्तुति संत पंडित जितेंद्र पाठक करेंगे। उन्होंने 108 भागवत कथा का संकल्प लिया है। शुक्रवार को नंदानगर क्षेत्र में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत होगी। आयोजक यतीन्द्र वर्मा के अनुसार। इस दौरान भगवान के वराह अवतार, कपिल चरित्र, ध्रुव चरित्र, कपिल अवतार, प्रह्लाद जन्म और नृसिंह अवतार के साथ राम अवतार, कृष्ण जनमोत्स्व का तो वर्णन होगा ही। कृष्ण लीला और नन्द उत्सव भी देखने को मिलेगा। नंदानगर में आयोजित भागवत कथा के दौरान भगवान् के विवाह प्रसंग के साथ सुदाम चरित्र का वर्णन भी होगा। साथ ही हवं पूजन भी किया जाएगा। 28 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलने वाली कथा में आप दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा का लाभ उठा सकते हैं। इसके पूर्व शुक्रवार को सुबह 11 बजे कलश यात्रा में भी आप आमंत्रित हैं।