महाशिवरात्रि की बधाई, शुभकामनाएं

नईदिल्ली। राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने देश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शिवरात्रि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति का पर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर सभी देवों के आराध्य हैं। वे सृजन के देव है। कमल नाथ ने कहा कि महाशिवरात्रि सर्वाधिक महत्व का धार्मिक अवसर है, जब सभी समुदाय शिव भक्ति में रम जाते हैं। यह अवसर भक्तों को समर्पण भाव के साथ रचनात्मक काम करने की प्रेरणा देता है।

One thought on “महाशिवरात्रि की बधाई, शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *