Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि पर बन रहा कल्याणकारी शिवयोग, ये है समय और पूजा की विधि

 महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में पूरे उत्साह व आस्था के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। शिव भक्त पूरे विधि-विधान के साथ इस दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन एक विशेष योग बन रहा है। इस दिन सुबह 09.22 मिनट तक महान कल्याणकारी शिवयोग है। इसके थोड़ी देर बाद ही सिद्धयोग शुरू होगा, जो सभी कार्यों में सिद्धि दिलाने वाला होगा।

शिवयोग इसलिए है महत्वपूर्ण

शिवयोग ऐसा योग है जिसे शिवजी से आशीर्वाद प्राप्त माना जाता है। इस योग में कोई भी कार्य बाधित नहीं होता है और बिना किसी अड़चन के सफल हो जाता है। कार्य का सुपरिणाम कभी निष्फल नहीं रहेगा। ऐसे में मान्यता है कि इस योग में जो भी शुभ कार्य किया जाता है उसका फल अक्षुण रहता है।

सिद्ध योग में करें कार्य सिद्धि

शिवयोग के थोड़ी देर बार सिद्ध योग लगेगा। इसमें कोई कार्य शुरू करके कार्यसिद्धि प्राप्त की जा सकती है। जब यह योग हों तो भक्तों को रुद्राभिषेक, शिव कीर्तन, शिवपुराण का पाठ करना, शिव कथा सुनना, दान पुण्य करना और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन आदि करना शुभ रहता है। इन योगों में पूजा पाठ करना शुभ माना जाता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि कुंवारी कन्याएं अगर व्रत करें तो उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है और विवाहित स्त्रियों का वैधव्य दोष भी दूर हो जाता है।

ऐसे करें भगवान शिव की पूजा

– महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा की जानी चाहिए।

– शिवलिंग की पूजा करते हुए काल हरो हर, कष्ट हरो हर, दुःख हरो,दारिद्र्य हरो, नमामि शंकर भजामि शंकर शंकर शंभो तव शरणं मंत्र का जाप करना चाहिए।

– शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से व्यक्ति के व्यापार में उन्नति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *