Saptahik Rashifal: इस राशि वाले एक स्वार्थी व आलसी युवती से बचें, जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल

नजरिए व प्राथमिकताओं में बदलाव के साथ ही व्यावसायिक परिस्थितियों व निजी संबंधों में ताजगी का अनुभव करेंगे। पुरानी समस्याओं का नए नजरिए से हल सुनिश्चित करेंगे। दिमाग के बजाय दिल की सुनें। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के साथ प्रबल बदलावों का योग बन रहा है। अतीत को भुलाकर आगे बढ़ना कठिन होगा, पर इस तकलीफ से गुजरना जरूरी है, तभी तरक्की के नए अनुभवों से साक्षात्कार होगा। शुभ अंक: 13 शुभ रंग: क्रिमसनवृष (21 अप्रैल-21 मई): अपने कौशल का इस्तेमाल करते हुए सफलता व भौतिक लाभ प्राप्त करेंगे। पेशे व सामाजिक दृष्टि से यह उत्साहजनक समय है। व्यावसायिक जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे। खेलों, थिएटर व यात्रा में व्यस्त रहेंगे। दूरदराज से सुखद समाचार या मेहमान दस्तक दे सकते हैं। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। आपके द्वारा कही गई बातें,गलत रूप ले सकती हैं। इसलिए शब्दों पर नियंत्रण रखें। साथी संग अलौकिक जुड़ाव महसूस करेंगे।

शुभ अंक: 14 शुभ रंग: पीकॉक ब्लूमिथुन (22 मई-21 जून) : प्रेम संबंधों के कल्पनालोक से बाहर निकलें। पुरानी यादों से निकलकर असल जिंदगी व संबंधों को स्वीकार करें। प्रेम का आधार निर्भरता व जरूरत नहीं, बल्कि यह स्वयं के परिष्कार, स्वतंत्रता व परिपक्वता से आकार लेता है। जितना प्रेम दूसरों में बांटेंगे, वही लौटकर जीवन में आएगा। आप सामने प्रस्तुत लक्ष्यों के लिए जीतोड़ परिश्रम में जुटे हैं। दूसरों की अपेक्षाओं का भार ओढ़ने के बजाय अपने मुक्त रूप को अंगीकार करें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: ब्लू

कर्क (22 जून-22 जुलाई): अवकाश से लौटने के बाद ऊर्जावान महसूस करेंगे। खेलों व विभिन्न कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपको बहुत कुछ देखना व अर्जित करना है। आलस्य से बचें। वित्तीय लेन-देन सुचारू रहेगा। कोई प्रिय शख्स जीवन में खुशी लेकर आएगा। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। काम व खान-पान के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्या के हल के लिए नजरिए में बदलाव लाएंगे। अपनी खुशियों को दूसरों से साझा करें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटर्स ंपक

सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): संबंधों की अहमियत को आप बखूबी समझते हैं। स्वजनों संग सुखद वक्त बिताएंगे। पारिवारिक व सामाजिक मेलजोल के अवसरों पर खान-पान व मौज-मस्ती पर संयम रखें। एक स्वार्थी व आलसी युवती से बचें। वह आपके अच्छे बर्ताव का फायदा उठा सकती है। सुख-सुविधा के साधनों व स्टाइल पर खर्च करेंगे। रोमांच के क्षणों का आनंद उठाने के लिए आप तैयार हैं। व्यावसायिक मामलों में भावुकता को आड़े न आने दें।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: स्काई ब्लूकन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): निजी संबंधों में प्रेम व संतुष्टि का भाव रहेगा। आध्यात्मिकता की नींव पर पनपी रचनात्मकता से भौतिक लाभ व भावनात्मक उत्कर्ष प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक जिम्मेदारी आपको काबिलियत साबित करने व सम्मान अर्जित करने का मौका देगी। कला संबंधी गतिविधियों में रुचि लेंगे। दूरदराज से कोई समाचार अथवा मेहमान दस्तक दे सकते हैं। कर्क राशि का शख्स आपके प्रति अपनी खास भावनाओं का इजहार करेगा। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पोमग्रेनेट रेड

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: स्काई ब्लूकन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): निजी संबंधों में प्रेम व संतुष्टि का भाव रहेगा। आध्यात्मिकता की नींव पर पनपी रचनात्मकता से भौतिक लाभ व भावनात्मक उत्कर्ष प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक जिम्मेदारी आपको काबिलियत साबित करने व सम्मान अर्जित करने का मौका देगी। कला संबंधी गतिविधियों में रुचि लेंगे। दूरदराज से कोई समाचार अथवा मेहमान दस्तक दे सकते हैं। कर्क राशि का शख्स आपके प्रति अपनी खास भावनाओं का इजहार करेगा। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पोमग्रेनेट रेड

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): ईश्वरीय ताकतों का साथ पाकर व्यक्तिगत तरक्की व रचनात्मकता को गति देंगे। प्राथमिकताओं का गहन अवलोकन भीतरी ऊर्जा के स्रोत से रूबरू कराएगा। नई शुरुआतें करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। दिल को छू लेने वाला अनुभव साथी के करीब ले जाएगा। जिस अवसर की लंबे समय से तलाश में थे, उसकी अनदेखी न करें। ऐसे कार्यों पर अमल व निर्णय सुनिश्चित करेंगे, जिनसे भविष्य की दिशा बदलेगी। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: फ्लेम ऑरेंज

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): घर व कार्यस्थल पर नई शुरुआत करने के अवसर बनेंगे। हालांकि इसे लेकर विस्मय भी महसूस करेंगे कि आपके बढ़ते कदम किस राह पर ले जाएंगे। इस मार्ग में चुनौतियां भी पेश आएंगी। सप्ताहांत में निजी संबंधों व व्यावसायिक साझेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। जश्न के मौके बनेंगे। जीवन में प्रेम की दस्तक होगी। कोई शख्स आपकी ओर आकर्षित होगा। विनोदप्रियता कायम रखें।शुभ अंक: 14 शुभ रंग: क्रीमी व्हाइट

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): व्यावसायिक व निजी जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव होंगे। किसी भी परिस्थिति का साहस व मजबूती के साथ सामना करने में आप सक्षम हैं। बदलावों का स्वागत करने के अलावा आपके पास कोई विकल्प नहीं है। सुरक्षा कवच को चुनौती मिलने पर मंथन आवश्यक है। आप नए अनुभवों के लिए तैयार हैं। इस क्रम में प्राथमिकताओं व नजरिए में बदलाव आएगा। संतुलित खान-पान व व्यायाम पर ध्यान केंद्रित करेंगे। शुभ अंक: 16 शुभ रंग: फायरी रेड

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): निजी संबंधों में आनंद रहेगा व भौतिक लाभ के योग बनेंगे। संवाद व स्नेह से स्वजनों व मित्रों के बीच गलतफहमियां दूर होंगी व पुराने घाव भरेंगे। आप अहम अंदरूनी बदलाव के मोड़ पर हैं, ऐसे में आनंद के साथ कुछ चिंताएं रहेंगी। खान-पान व भावुकता के अतिरेक से बचें। बाह्य जीवन के बदलावों से आप संतुष्ट हैं, अब अंतर्मन को समझने का यत्न करें। सांसारिक उपलब्धियों के मोह से निकलकर वह करें जो दिल कहे। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गोल्डन यलो

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): घर व कार्यस्थल की परिस्थितियों पर नियंत्रण रखने के तरीके आपने निर्मित कर लिए हैं, लेकिन वे आपकी सीमाओं व तनाव का सबब भी हैं। नियंत्रण खोने का डर लोगों से आपके जुड़ाव व तरक्की को रोकता है। परिस्थितियों को वश में करने का मोह त्यागकर जीवन के प्रवाह के साथ बहें व प्रत्येक अनुभव का आनंद लें। कुछ गलत होने पर व्यथित न हों। गलतियां ही सही राहों की ओर मोड़ती हैं। नए विचारों को अभिव्यक्ति देंगे। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: टरक्वायज

मीन (20 फरवरी – 20 मार्च): अपने अंतस के सच व बाह्य भूमिकाओं का अवलोकन करें। जरूरत के अनुरूप आप मुखौटा बदलते हैं। अंतत: महसूस करेंगे कि लोगों को प्रभावित करने के लिए किसी मुखौटे की जरूरत नहीं, बल्कि सच्चाई ही पर्याप्त है। कौशल निखारने पर जोर दें। जो कार्य पूर्ण होने ही वाले हैं, उन्हें अधूरा छोड़ने से बचें। साथी के प्रति प्रेम जताएं व ईमानदार बनें। सड़क यात्रा का योग है। खुद पर भरोसा रखें, सफलता मिलेगी।शुभ अंक: 7 शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन

Related Posts
COMMENTS
  1. author
    27 Aug 2019
    Tomas Mandy

    Neque porro quisquam est, qui dolorem ipsum quia dolor sit amet, consectetur, adipisci velit, sed quia non numquam eius

    1. author
      27 Aug 2019
      Britney Millner

      Neque porro quisquam est, qui dolorem ipsum quia dolor sit amet, consectetur, adipisci velit, sed quia non numquam eius

  2. author
    27 Aug 2019
    Simon Downey

    Neque porro quisquam est, qui dolorem ipsum quia dolor sit amet, consectetur, adipisci velit, sed quia non numquam eius

LEAVE A REPLY

Your Email Address Will Not Be Published